संस्कृत व संस्कृति के संवर्द्धन को समर्पित रहा स्वामी शंभूदेव का जीवन: मदन कौशिक

हरिद्वार, 14 अप्रैल (हि.स.)। श्री जगदीश आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी पं. शंभूदेव महाराज की 50वीं पुण्यतिथि श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। संस्था के परमाध्यक्ष महंत स्वामी योगेन्द्रानन्द शास्त्री के संयोजन में आयोजित तीन दिवसीय गुरुजन स्मृति समारोह की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी अनन्तानन्द महाराज ने की, जबकि संचालन स्वामी रविदेव शास्त्री ने किया।

इस अवसर पर आचार्य गरीब दास जी की अखण्ड वाणी का पाठ व संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। संत सम्मेलन में संत समाज ने स्वामी शंभू देव महाराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जगदीश आश्रम के वर्तमान महंत स्वामी योगेन्द्रानन्द शास्त्री के प्रति मंगलकामनाएं प्रकट की।

पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, विधायक मदन कौशिक ने कहा कि स्वामी पं. शंभूदेव महाराज का समूचा जीवन संस्कृत व संस्कृति के संवर्द्धन को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि स्वामी पं. शंभूदेव महाराज की स्मृति को चिरस्थायी बनाने हेतु उनके शिष्य ब्रह्मलीन स्वामी शांतानंद महाराज ने उनकी स्मृति में स्वामी शम्भुदेव संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना की। स्वामी शंभू देव जी महाराज संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान थे। उन्होंने संस्कृत के प्रचार-प्रसार में जो योगदान दिया, वह अविस्मरणीय रहेगा। उन्हाेंने सदैव सनातन संस्कृति के उन्नयन हेतु कार्य किया।

अध्यक्षीय सम्बोधन में म.मं. स्वामी अनन्तानन्द, स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज व म.मं. स्वामी ललितानन्द गिरी महाराज, भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्हाेंने कहा कि अपने गुरुजनों की परम्परा पर चलते हुए स्वामी योगेन्द्रानन्द शास्त्री निरन्तर धार्मिक, सामाजिक गतिविधियों व सेवा प्रकल्पों का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने अपनी कुशल कार्यशैली से संस्था को ऊंचाईयों तक पहुंचाने का कार्य किया है।

इस अवसर पर महंत दुर्गादास, स्वामी आनन्द बल्लभ शास्त्री, महंत मोहन सिंह, स्वामी विवेकानन्द, आचार्य सूर्यदेव, महंत नित्यानन्द, स्वामी कमलानन्द, स्वामी धर्मदास, स्वामी रामानन्द, स्वामी कमल मुनि, स्वामी अमृतानन्द, महंत शुभम, महंत शिवम वशिष्ठ, स्वामी चिदविलासानन्द सरस्वती, महंत जमुनादास, महंत सुतीक्ष्ण मुनि, स्वामी केशवानन्द, संत हिमांशु, स्वामी ओमानन्द, स्वामी कृष्णदेव जी महाराज, महंत दिनेश दास, स्वामी प्रकाशानन्द, प्रहलाद दास, विदित शर्मा, पार्षद आकाश भाटी, व्यापारी नेता सुनील सेठी, डॉ. डीएन बत्रा, दीपांशु विद्यार्थी, सुखेन्द्र तोमर, हरपाल सिंह उप्पल, राहुल बंसल, राघव ठाकुर समेत ट्रस्टीगण व देश भर से आये हुए श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights