पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अखिल विश्व गायत्री परिवार की मुखिया शैलदीदी ने भेंट की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर गायत्री विद्यापीठ की अभिभाविका शैलदीदी ने कहा कि स्काउट-गाइड आंदोलन के माध्यम से विद्यार्थी सेवा, अनुशासन और आत्मनिर्भरता के मूल्यों को आत्मसात करते हैं। यह सम्मान इन विद्यार्थियों के साथ पूरे विद्यापीठ परिवार का गौरव है।

गायत्री विद्यापीठ व्यवस्था मण्डल की प्रमुख श्रीमती शेफाली पंड्या, प्रधानाचार्य सीताराम सिन्हा सहित विद्यापीठ परिवार ने भी विद्यार्थियों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय परिवार का यह प्रयास रहता है कि छात्र-छात्राएं केवल शैक्षणिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि नैतिकता, सेवा और नेतृत्व के क्षेत्र में भी देश के लिए प्रेरणा बनें। यह उपलब्धि उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्यपाल पुरस्कार पाने वाली स्तुति पण्ड्या, शुभ्रा ध्रुव, श्यामा तोमर सहित 19 गाइड तथा वेदांश पटेल, भूपेन्द्र पटेल, यजुर पटेल, सौम्य नेताम, कृष्णा पाटीदार, गगन, अभिषेक सहित 14 स्काउट हैं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights