कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही सरकार: प्रताप सिंह पंवार

-कर्मचारी-शिक्षक संगठन ने किया राज्यमंत्री का अभिनंदन

हरिद्वार, 25 मई (हि.स.)। उतरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी-शिक्षक संगठन जिला इकाई हरिद्वार द्वारा राज्य औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार का अभिनंदन किया गया।

ऋषिकुल आयुर्वेद कालेज के सभागार में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रताप सिंह पवांर ने कहा कि वह आप सभी के बीच के व्यक्ति हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरन्तर प्रदेश के किसानों, कर्मचारियों व प्रदेश की आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनका नहीं यह सम्मान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सभी कर्मचारी साथियों का है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को संघर्ष की जरुरत नहीं होगी। वह कर्मचारियों तथा सरकार के बीच सेतु का काम करेंगे।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद महाराज ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर सभी को साथ लेकर कार्य कर रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने आयोजन के लिये शुभकामनाएं दी। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हमारे प्रदेश मे प्राकृतिक सम्पदा का अपार भंडार है। इसे संरक्षित किये जाने की दिशा मे और अधिक प्रयास किये जाने की आवश्यकता है। जिला अध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने कर्मचारियों की ओर से मांग पत्र प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री चौधरी अनिल कुमार ने किया।

इस अवसर पर पार्टी वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोहन सिंह रावत, प्रान्तीय महामंत्री अशोक राज उनियाल, फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल, प्रान्तीय महामंत्री मुकेश बहुगुणा, विजय सती, राकेश रावत, जम्मू प्रसाद एसपी चमोली सहित सहित अनेक घटक संगठनों के प्रान्तीय व मंडलीय एवं जनपदीय, पदाधिकारी उपस्थित रहे।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights