जिला प्रभारी दान सिंह रावत ने कहा कि विधानसभा सत्र में विकास की बात होनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने अपनी विकास विरोधी मानसिकता को दर्शाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है और आने वाले चुनाव में कांग्रेस को शायद विपक्ष के लायक भी ना छोड़े।

भाजपा जिला अध्यक्ष मधु सिंह ने कहा कि विधानसभा सत्र को चलाने में जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा लगता है। लेकिन कार्यवाही न चलने देकर जनता के साथ कांग्रेस ने धोखा देने का काम किया है।

विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि विधानसभा सत्र में कांग्रेस विधायकों द्वारा किए गए दुर्भाग्यपूर्ण कृत्य से जहां जनता की गाढ़ी कमाई की बर्बादी हुई है। वहीं प्रदेश में होने वाले विकास कार्यों को पीछे धकेलने का काम किया है।

मेयर अनीता अग्रवाल ने कहा कोई भी सदन विकास कार्यों की चर्चा के लिए होता है, जहां सदन के सदस्यों को राजनीति त्याग कर जनता के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों का कृत्य निंदनीय है।

इस अवसर पर माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, मंडल अध्यक्ष अवनीश शर्मा, बृजमोहन सैनी, सुमित अग्रवाल, पार्षद संजीव तोमर, आकाश जैन, सरदार सतबीर सिंह, युवा जिला अध्यक्ष गौरव कौशिक, सागर गोयल, मंडल उपाध्यक्ष गगन सरीन, सोहन सिंह राणा, अक्षय प्रताप सिंह, रवि राणा, दिनेश कौशिक, विकास पाल, महेश पाल, आदेश सैनी, सुबोध शर्मा, राजेश सैनी, पंकज नंदा, मुकेश पाल आदि उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights