रानीपुर विधायक आदेश चौहान के प्रस्ताव पर राज्य योजना से विधानसभा के अंतर्गत 54.12 लाख रुपए की लागत से सीतापुर रेलवे फाटक से गणेश विहार तक .75 किमी मार्ग का बीसी तथा नाली निर्माण द्वारा सुधारीकरण कार्य, 45.79 लाख रुपए लागत से भेल सेक्टर 3 वाले तिराहे से पीएसी गेट होते हुए बैरियर नंबर 8 सुभाष नगर तक 1.14 किमी मोटर मार्ग सुधारीकरण कार्य एवं 125.44 लाख रुपए लागत से महादेवपुरम की 1.11 किमी आंतरिक सड़कों का इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्माण कार्य किया जाना है। योजना के अन्तर्गत कुल लगभग 3 किमी सड़क नाली निर्माण किया जाना है। इन तीनों निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया है।

सड़कों की टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर जल्द ही निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे पूर्व रानीपुर विधायक के प्रस्ताव पर कुंभ निधि से भी लगभग 45.31 करोड़ रूपए के 4 स्थाई निर्माण कार्यों की स्वीकृति हो चुकी है। जिससे रानीपुर विधानसभा की बड़ी आबादी लाभान्वित होगी। जिसमें 12.56 करोड रुपए की लागत से बहादराबाद सिडकुल फोरलेन मार्ग भाई चारा ढाबा से बैरियर नंबर 6 होते हुए शिवालिक नगर चौक बीएचईएल मध्य मार्ग तक का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य, 9.5 करोड़ रुपए लागत से सुभाष नगर पीएसी होते हुए शिवालिक नगर मार्ग पर रानीपुर रोह नदी पर आरसीसी सेतु का नव निर्माण कार्य, 6.59 करोड़ की लागत से धनौरी-सिडकुल लिंक मार्ग की मरम्मत का कार्य एवं 16.66 करोड रुपए लागत से धनौरी-सिडकुल लिंक मार्ग पर पथरी रौ नदी के पुरानी गंग नहर पर स्पान पुल का निर्माण कार्य शामिल है। इसमें कुछ कार्यो की निविदा भी आमंत्रित की जा चुकी है।

सरकार द्वारा विकास कार्यों की स्वीकृति पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रदेश के लिए विकासपरक सोच से ही विकास कार्य धरातल पर तेजी से आ रहे हैं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights