घटना सोमवार देर रात की बताई गई है। पांच लोग हाइटेंशन विद्युत लाइन चोरी करने के लिए कलियर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पांडा गांव के जंगल में पहुंचे। उनमें से एक व्यक्ति खंभे पर चढ़कर तार काटने की कोशिश की। चलती लाइन से दो तार काटने के दौरान आरोपित युवक झुलस गया और वहीं खंभे पर झूल गया। युवक को झुलसता देखकर खंभे से नीचे खड़े उसके साथी मौके से फरार हो गए।

बताया गया कि बिजली चालू होने के बाद भी जब विद्युत लाइन सुचारु नहीं हुई तो कर्मचारी लाइन में फाल्ट आने के अंदेशे से चेकिंग पर निकले। उन्होंने एक खंभे पर युवक को झूलता हुआ देखा तो सूचना उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर क्रेन को बुलाकर झुलसे व्यक्ति को नीचे उतार कर अस्पताल भेजा गया। विभाग इस मामले में कानूनी कारवाई की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने उसके अन्य आरोपितों को तलाश कर रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights