मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास से सबूत जुटाने के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया। आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस ने चेकिंग के दौरान चुराई गई कार के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम जियापोता से धर दबोचा।
पकड़ा गया आरोपित पीडि़त का दोस्त निकला, जो कार चुराने के बाद नंबंर प्लेट बदलकर कार को तसल्ली से घुमा रहा था। आरोपित का नाम पता अंकुर सैनी उर्फ महेश पुत्र विजय सिंह निवासी मॉडर्न कालौनी ज्वालापुर हरिद्वार बताया गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
