जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गणेश विहार स्थित मंदिर से 1 सितम्बर को अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर के बर्तन, मूर्तियां व अन्य सामान चोरी कर लिया था। इस संबंध में बिजेंन्द्र कुमार कपिल पुत्र कुरडी सिंह निवासी गणेश विहार सीतापुर, ज्वालापुर ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले व मुखबिरों को सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपितों को चोरी के सामान के साथ ट्रांसपोर्ट नगर सराय रोड से धर दबोचा। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम पते गुलफाम व अफजाल निवासी, बडी सड़क मोहल्ला पावधौई, कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार बताया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights