थाना पथरी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी ने बताया कि संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक युवक लाल रंग की स्कूटी से बिना हेलमेट के सपेरा बस्ती की ओर जाने के लिए आता दिखा। पुलिस को देखकर उसने स्कूटी मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन स्कूटी फिसलकर गिर गई। तभी युवक ने अपनी जेब से एक पन्नी निकाल कर फेंक दी। शक हाेने पर पुलिस ने उसकी फेंकी पन्नी से स्मैक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने ओराेपित काे पकड़ लिया। पुलिस ने देहरादून के थाना डाेईवाला की सपेरा बस्ती निवासी लवनाथ पुत्र शशिनाथ के पास से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल फोन भी मिला है।

एसएसआई नेगी ने बताया कि पूछताछ के दाैरान लवनाथ ने बताया कि वह यह स्मैक तनवीर निवासी लंढौरा से खरीदता है और पुडि़या बनाकर 500 रुपये में बेचता है। पुलिस ने स्कूटी के वैध कागजात न हाेने पर जब्त कर ली। पुलिस अब स्मैक सप्लायर तनवीर की तलाश में जुट गई है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights