जानकारी के मुताबिक मंगलौर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक पिता ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया था कि उसकी सात वर्षीय बेटी से उसके स्कूल के मास्टर ने अश्लील हरकत कर छेड़खानी की और घर पर बताने पर मां बाप को जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत पर कोतवाली मंगलौर में पोक्सो अधिनियम व अन्य बीनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपित मास्टर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित का नाम पता इसरान मास्टर निवासी भगवानपुर चन्दनपुर, मंगलौर हरिद्वार बताया गया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights