मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम गौरी (3) पुत्री उमेश निवासी बाकरपुर बताया गया है। गौरी अपने ताऊ के घर से खेलकर लौट रही थी कि तभी समीर पुत्र निसार ट्रैक्टर पर पंपिंग सेट बांधकर खेत की ओर फोन पर बात करते हुए जा रहा था, तभी बच्ची ट्रैक्टर के आगे आ गई। गौरी के पिता उमेश ने बताया कि उन्होंने शोर मचाकर ट्रैक्टर चालक को रुकने के लिए कहा, लेकिन चालक सुन नहीं पाया और ट्रैक्टर बच्ची पर चढ़ गया। हादसे में गौरी की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंचे भिक्कमपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिशें भी चल रही हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights