शिवराजपुर स्थित वृहद गौ आश्रय स्थल कमालपुर खोदान में बीते कई दिनों से लापरवाही की शिकायतें मिल रहीं थीं। जिसे लेकर जिला विकास अधिकारी आलोक कुमार सिंह (डीडीओ) ने जमीनी हकीकत जानने और स्थिति को परखने मौके पर पहुंचे। गौशाला में चार गौवंश बीमार और कमजोर पाए गए और एक गौवंश की नौ अगस्त को मृत्यु हो चुकी थी, जिसका नियमानुसार निस्तारण किया गया। बीमार गौवंश का उपचार जारी है। गौशाला में पर्याप्त भूसा और साइलेज मिला, जबकि शेड के बाहर कीचड़ था, जिसे साफ कराया गया।
गौशाला में इस समय कुल 361 गौवंश संरक्षित हैं। इस दौरान यह भी पाया गया कि ग्राम पंचायत सचिव ने अभिलेख अद्यतन नहीं किए थे, जिन्हें तत्काल अद्यतन करने के निर्देश दिए गए हैं।
आगे उन्होंने कहा कि लापरवाही और शिथिल पर्यवेक्षण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
