govt-employees-agitation

नैनीताल, 22 जनवरी । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद नैनीताल के तत्वावधान में भीमताल में आंदोलन के आठवें दिन गेट मीटिंग आयोजित कर राज्य सरकार से कर्मचारियों की 18 सूत्रीय मांगों को शीघ्र मंजूर करने का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता परिषद के जिलाध्यक्ष असलम अली ने की।

सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी एसीपी, गोल्डन कार्ड की विसंगतियां और वेतन विसंगति से जुड़े मामलों पर अब तक कोई ठोस निर्णय न लिए जाने से प्रदेशभर में व्यापक आक्रोश है। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 15 जनवरी से प्रथम चरण के अंतर्गत प्रदेशव्यापी आंदोलन चल रहा है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जनपद नैनीताल के विभिन्न विभागों और संगठनों के कर्मचारी आंदोलन में व्यापक भागीदारी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बैठक में परिषद के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र प्रसाद टम्टा ने कहा कि शासन स्तर पर कर्मचारियों की जायज और लंबित मांगों का सुनियोजित निस्तारण करने के बजाय उन्हें लगातार टालने से कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। बैठक का संचालन सतीश कुमार ने किया।

गेट मीटिंग में भोपाल सिंह बिष्ट, रश्मि, प्रकाश चंद, सोनिया अरोरा, बृजमोहन सिंह, ललित कुमार, हरिश चन्द्र, मनोज कुमार, रीना, ज्योति पांडे, कुसुम, दीपा बिष्ट, विजय भट्ट, संदीप कुमार, शकुंतला, लक्ष्मी सिंह, जितेंद्र भास्कर, सुनीत शाह, दीपक खुल्बे, हीरा सिंह रोतेला, डॉ कनिका साह, कमला रैखोला, शशि, रमेश चन्द्र भट्ट, सुनील जोशी, सुरेश जोशी, भूपेंद्र लाल, दलीप सिंह, पीसी ध्यानी, मुकेश कुमार, अमरनाथ गोस्वामी, बिशन सिंह, शमशेर सिंह सहित अनेक कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights