फिलहाल मार्ग सुचारू है, लेकिन नदी का प्रवाह बदलकर पीडब्ल्यूडी की रेलवे फाटक से पुल के मध्य मार्ग की ओर हो गया है, जिससे खतरे की स्थिति बढ़ गई है। प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है और आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।लोगों से अपील की गई है कि वे पुल और नदी किनारे अनावश्यक रूप से न रुकें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। मौसम विभाग पहले ही भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर चुका है।
