गाजीपुर के नंदगंज थानाक्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर हाइवे पर प्रेमी जोड़ों ने क्रूरत का नंगा नाच दिखाया और एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। धामूपुर गांव के पास हुई इस घटना से सनसनी फैल गयी। वहीं ग्रामीणों ने इस दौरान आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान युवती वहां से फरार हो गयी। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर रॉड भी कब्जे में लेकर जांच शरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामला आशनाई का है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करवाई तो मृतक भांवरकोल थानाक्षेत्र के तराव गांव के मनीष यादव निकला। पुलिस के अनुसार मनीष यादव (25), राजेश यादव और एक युवती वाराणसी की तरफ जा रहे थे। अचानक नंदगंज थानाक्षेत्र के धामूपुर गांव के पास गोरखपुर-वाराणसी हाइवे पर स्कार्पियो रुकी तो उसमे से तीन लोग झगड़ा करते हुए बाहर निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसमे से एक युवक और युवती एक अन्य युवक को कुछ ही देर बाद खेत में दौड़ाने लगे और रॉड से उसपर वार करने लगे। इससे लहूलुहान होकर गिरे युवक की मौत हो गयी।

यह देख रहे ग्रामीणों ने दोनों युवक युवती को दौड़ाया और युवको को पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान युवती वहां से भाग निकली। वहीं मौके पर हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय भेजवाया। वहीं घायल राजेश को को भी चिकित्सालय पहुंचाया।

नंदगंज थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने मृतक के परिजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके पर पहुंचे मृतक के चाचा राजेश यादव ने युवक और युवती पर ह्त्या का मामला दर्ज कराया है। घटना की सूचना पर मौके पर एसपी ओमवीर सिंह भी पहुंचे और घटनास्थल जायजा लिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया हत्या के मामले में आशनाई सामने आ रही है। अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि युवक और युवती की प्रेम कहानी में पिछले 6 महीने से मनीष कांटा बना हुआ था। पुलिस सूत्रों एक अनुसार मनीष का प्रेम प्रसंग मुहम्मदाबाद थाने के एक गांव की युवती से था जो कुछ दिनों से राजेश के करीब आ गयी थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights