रन फॉर यूनिटी के भव्य आयोजन में पुलिसकर्मियों, एनसीसी कैडेट्स, छात्रों, स्वयंसेवी संगठनों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर दौड़ लगाई। यह एक भारत, श्रेष्ठ भारत और राष्ट्रीय समरसता का प्रतीक बना। कार्यक्रम के समापन पर सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया गया। इसमें जनता और पुलिस के जवानों ने भागीदारी की। उन्होंने कहा कि इस माध्यम से राष्ट्र के एकीकरण के लिए और राष्ट्र की एकता को दृढ़तापूर्वक बनाए रखने के लिए हमारी नौजवान पीढ़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।

इस अवसर पर कवि कुमार विश्वास ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की तपस्या, सूझबूझ, राष्ट्र के प्रति समर्पण से इस समय हमारे पास भारत का वह नक्शा मौजूद है जो देश के एकत्रीकरण के लिए काम आया था। उनके द्वारा तमाम रियासतों को एक साथ इकट्ठा करना और आज के भारत का स्वरूप देना, इसके लिए सरदार पटेल ने जो दिया, उसे देश कभी भूल नहीं सकता।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मेधा रूपम, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्रा, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजय कुमार, पुलिस उपायुक्त नोएडा यमुना प्रसाद, क्रिकेटर भुवनेश कुमार सहित पुलिस के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न थाना क्षेत्र में भी पुलिस कर्मियों ने सुबह को रन फॉर यूनिटी का आयोजन कर उसमें दौड़ लगाई तथा लोगों को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights