एक प्रेस वार्ता के दौरान शुक्रवार काे गोयल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में भी इसके बारे में वह अपना पक्ष रखेंगे। विजय गोयल ने कहा कि देश भर में लगभग 12 करोड़ से अधिक लावारिस कुत्ते हैं। जिनका शिकार बच्चे, बुजुर्ग और महिला हो रही है। अभी सुप्रीम कोर्ट ने दो महत्त्वपूर्ण आदेश दिए हैं। उनका पालन नहीं हो रहा है। विजय गोयल ने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आवारा कुत्तों की समस्या ज्यादा बढ़ गई है। गोयल ने कहा की आवारा कुत्तों को लेकर कुछ डॉग लवर्स की वजह से आम लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अमेरिका, सिंगापुर, चाइना, जर्मनी, स्विट्‌जरलैंड, ब्रिटेन, थाईलैंड आप कहीं पर भी चले जाइये, आपको एक कुत्ता सड़क पर नहीं दिखाई देगा। वहां सड़कों पर खाना खिलाना अवैध है। पेटा जैसी संस्था जो अमेरिका से चलती है वह भारत में कुत्तों को सड़कों पर रहने की वकालत करती है किंतु अमेरिका में नहीं। उन्होने मांग की कि लोगों की समस्‍या को देखते हुए इसका स्‍थाई निदान निकाला जाए।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights