मनीष अग्रवाल

सहारानपुर | पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने सांसद इकरा हसन द्वारा लगाये गये आरोपो को बताया निराधार । मामला है जहाँ शामली की कैराना सीट से सपा सांसद इकरा हसन बुधवार को सहारनपुर पहुंचीं थी और उन्होंने कहा छापुर गांव में शिव मंदिर तोड़ने पर मुझे दुख पहुंचा है। मंदिर को तोड़ने जैसी घटना बर्दाश्त के काबिल नहीं है। वही इकरा हसन ने भाजपा के पूर्व सांसद प्रदीप कुमार का नाम लिए बगैर कहा था आजकल लोग नफरत फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। ऐसे लोग समाज को तोड़ रहे हैं। पूर्व सांसद के अत्यंत नजदीकी समर्थक ने मुझे आतंकवादी और मुल्ली कहा। जबकि सरकार एक तरफ सरकार बहनों-बेटियों को सम्मान देने की बात करती है। दूसरी तरफ महिलाओं को गालियां दी जाती हैं। यह दोहरा चरित्र अब नहीं चलेगा। मैं दबकर राजनीति नहीं करूंगी। जो समाज को तोड़ेंगे। उन्हें मैं कभी नहीं छोडूंगी।वही इसके जवाब में गुरुवार को पूर्व भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता कर सपा सांसद के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया।

उन्होंने कहा कि मंदिर में जब तोड़फोड़ की घटना हुई थी, तो उन्होंने खुद एसएसपी से मुलाकात कर तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। “हमने कप्तान साहब से बात कराई थी, गांव वालों से भी बात हुई थी। लेकिन सपा सांसद द्वारा हमारे खिलाफ जो बातें फैलाई जा रही हैं, उनमें किसी भी प्रकार की सत्यता नहीं है, सरकार द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 अभियान में लगातार छात्राओ को महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी दी जा रही है जिस पर इकरा ने कोई भी प्रतिकिया दी।पूर्व सांसद चौधरी ने कहा कि उनका परिवार हमेशा क्षेत्र के विकास और शांति के लिए काम करता रहा है। “मेरे घर में भी बहनें, बेटियां और माता हैं। उनके प्रति भी गलत बातें कही गईं, लेकिन हमने कभी हताश या निराश होकर राजनीति नहीं की।”उन्होंने सपा सांसद इकरा हसन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “यह सपा सांसद का फर्स्टस्टन है जो अब बाहर निकल रहा है। लोगों की भावनाएं अगर किसी ने व्यक्त की हैं तो हम गलत भाषा का समर्थन नहीं करते, लेकिन सांसद को यह समझना चाहिए कि गलत भाषा का प्रयोग उचित नहीं है।विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी आये प्रदीप चौधरी के पक्ष मेंकैराना सांसद इकरा हसन के बयान पर भड़के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, याद दिलाया परिवार के मुस्लिम तुष्टिकरण एवं हिन्दू विरोधी घटनाएं, कहा कैराना पलायन, गेस्ट हाउस कांड और मुज़फ्फरनगर दंगो में शामिल रहा है परिवार, महिला होकर पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी एवं उनके परिवार की महिलाओं पर दिया गया बयान निंदनीय, इकरा हसन को माफी मांगनी चाहिए, पूरा सनातनी प्रदीप चौधरी के साथ, विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी पहुंचेंगे कैराना।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights