former-king-back-to-kathmandu

काठमांडू, 12 फरवरी । काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे परिसर में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह के काठमांडू आगमन पर हजारों समर्थकों के स्वागत के लिए पहुंचने के मद्देनजर एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। काठमांडू जिला प्रशासन कार्यालय ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की।

उल्लेखनीय है कि 13 फरवरी को राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) सहित कुछ संगठनों ने पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह का त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे परिसर में स्वागत करने की तैयारी की जा रही है। पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह शुक्रवार को झापा से काठमांडू पहुंचेंगे। राप्रपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र मिश्र ने फेसबुक पोस्ट में ‘13 फरवरी को काठमांडू हवाई अड्डे पर राजा का भव्य स्वागत करने का आह्वान किया है।

स्थानीय प्रशासन ने कहा कि निषेधाज्ञा आज से प्रभावी हो गई है। काठमांडू के मुख्य जिला अधिकारी ईश्वरराज पौडेल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, “हवाई अड्डे के प्रवेश द्वार गोल्डन गेट से लेकर पूरे हवाई अड्डा परिसर के भीतर की सभी सड़कें, आंतरिक टर्मिनल क्षेत्र, अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल क्षेत्र, पार्किंग क्षेत्र सहित हवाई अड्डे के पूरे परिसर में पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होकर अनशन, धरना, घेराव, जुलूस, प्रदर्शन तथा सभा जैसे विरोध कार्यक्रम न करने/न कराने की जानकारी दी जाती है।”

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights