रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 26 सितंबर को समाप्त हफ्ते में मुद्रा भंडार का अहम घटक माने जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.39 अरब डॉलर घटकर 581.76 अरब डॉलर रह गईं। केंद्रीय बैंक के मुताबिक देश का स्वर्ण भंडार 2.24 अरब बढ़कर 95.02 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आंकड़ों के अनुसार इस दौरान विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) नौ करोड़ डॉलर घटकर 18.78 अरब डॉलर रह गया। आरबीआई के मुताबिक इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष में भारत का आरक्षित भंडार 8.9 करोड़ डॉलर घटकर 4.67 अरब डॉलर रह गया।
