बुधवार काे हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के संयोजक पीसी वर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला लीग के लिए इच्छुक खिलाड़ी 8 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक एसोसिएशन के हाथी खाना, रायपुर स्थित कार्यालय से निःशुल्क पंजीकरण फॉर्म प्राप्त कर जमा कर सकती हैं। स्वीकृत फॉर्म वाले खिलाड़ियों का ट्रायल 23-24 नवंबर 2025 को होगा, जिसके आधार पर 15 सदस्यीय टीमें गठित की जाएंगी। मैच 25 नवंबर से देहरादून के विभिन्न क्रिकेट ग्राउंड्स पर आयोजित किए जाएंगे।

पुरुष लीग के संदर्भ में उन्होंने बताया कि इच्छुक क्रिकेट क्लब, अकादमी, स्कूल और कॉलेज 8 नवंबर से 20 नवंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उक्त कार्यालय से पंजीकरण फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। प्रत्येक टीम में अधिकतम 20 खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे। मैच 1 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि 20 नवंबर के बाद किसी भी खिलाड़ी, क्लब या अकादमी का पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह आयोजन स्थानीय स्तर पर क्रिकेट प्रतिभा को निखारने और महिला खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

पत्रकार वार्ता के दौरान क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के सीईओ मोहित डोभाल, उपाध्यक्ष अजय पांडे, राजीव दत्ता, कुमार थापा और चीफ ऑपरेशन ऑफिसर महेश शंकर भी मौजूद थे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights