मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्हेड़ी में खुसरोपुर मार्ग स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में शनिवार को आग लग गई। गोदाम के पास ही हाजी रियासत के घर पर शादी समारोह चल रहा था, जिसमें ग्रामीण और मेहमान मौजूद थे। धुआं उठता देख लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाई और सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी।

कुछ ही देर में दमकल टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।शादी समारोह में मौजूद लोगों और ग्रामीणों ने मिलकर पानी डालने और आसपास रखी वस्तुओं को हटाने में सहयोग किया। समय पर की गई कार्रवाई से आग आसपास के घरों या समारोह तक नहीं फैल पाई।फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights