धमकी से घबराए बिना अमित जानी ने तुरंत इस घटना की सूचना गृहमंत्री, उत्तर प्रदेश पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों को दी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। अमित जानी का कहना है कि वे किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं हैं और फिल्म जरूर बनाएंगे। अमित जानी ने मीडिया से बातचीत में कहा, मुझे कश्मीर के शब्बीर नाम के व्यक्ति ने फोन पर धमकी दी कि अगर मैंने सम्भल की हकीकत फिल्म बनाई, तो मुझे बम से उड़ा दिया जाएगा। मैंने इसकी शिकायत गृह मंत्रालय और पुलिस को दी है। देश में अभिव्यक्ति की आज़ादी है, मैं सच दिखाने से पीछे नहीं हटूंगा। फिलहाल संभल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर टीम कॉल डिटेल्स निकालने में जुटी है ताकि धमकी देने वाले की पहचान की जा सके। प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन दिया है। इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में भी रोष और चिंता का माहौल है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights