मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी मोहल्ला चौक में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई, जिसमें पिता ने गुस्से में अपने इकलौते बेटे और बहू पर गोली चला दी। गोलीबारी में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहू घायल हो गई हैं। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है और फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटा लिए हैं।आरोपी बृजवीर सिंह खेती-किसानी करता है और उसके पास 22 बीघा खेती है। उसका इकलौता बेटा रॉबिन परिवार के लिए खेती में हाथ बंटाता था। रॉबिन की बहन सपना की शादी हो चुकी है। रॉबिन और उसकी पत्नी रविता के दो बच्चे हैं बेटा आकर्ष और बेटी अक्षि ।

घायल बहू रविता ने जिला अस्पताल में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर में पिता और बेटे-बहू के बीच झगड़ा हुआ। थोड़ी देर बाद बृजवीर सिंह ने लाइसेंसी बंदूक निकाल ली और दोनों पर गोली चला दी। पहली गोली रॉबिन के पेट में लगी और वह जमीन पर गिर पड़े। उनकी पत्नी के हाथ में भी गोली लगी।फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल जोड़े को कार में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। वहां डॉक्टरों ने रॉबिन को मृत घोषित कर दिया, जबकि रविता का इलाज जारी है।वारदात के बाद आरोपी मौके से भागने की बजाय वहीं रुका। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से लाइसेंसी बंदूक, खोखले और अन्य सबूत जुटाए हैं।

पुलिस आरोपी और घायल बहू से पूछताछ करेगी। मृतक रॉबिन का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।स्थानीय लोग घटना से सकते में हैं। पड़ोसियों ने बताया कि बृजवीर सिंह का गुस्सा अक्सर घर में तनाव पैदा करता था। मोहल्ले में घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी पिता अक्सर देखभाल और घरेलू मामलों को लेकर बेटे और बहू से विवाद करता था। शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और गुस्से में उसने गोली चला दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights