दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि केन्द्र सरकार लगातार किसानाें की आय बढ़ाने के लिए तरह-तरह की तकनीक और योजनाओं का सहारा ले रही है। भारत गेहूं उत्पादन के मामले में दुनिया में दूसरे पायदान पर है, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोटे अनाज को भी बढ़ावा दे रहे हैं। हमें किसानों को यह बताना होगा कि मोटे अनाज को काम उगाए और मिलेट्स को बढ़ावा दें। ऐसे में विश्वविद्यालय को भी इसी नीति पर कार्य करना होगा।
