मुजफ्फरनगर। बघरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का 9वीं कक्षा का छात्र आर्यन पुत्र आतिश कुमार निवासी ग्राम अलीपुर कलां, थाना तितावी रविवार से रहस्यमयी तरीके से गायब है। जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चला। मामले में तितावी थाने पर पहले ही मुकदमा दर्ज है और पुलिस की टीमें लगातार जांच-पड़ताल में लगी हुई हैं।

मंगलवार को छात्र के परिजन और ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि जब तक आर्यन सुरक्षित बरामद नहीं होता, धरना जारी रहेगा। परिजनों ने आरोप लगाया कि आर्यन का अपने सहपाठी आकाश से विवाद हुआ था। इसके बाद प्रिंसिपल संदीप कटारिया ने कथित तौर पर छात्र को बुरी तरह पीटा । इसी घटना के बाद से आर्यन का कुछ पता नहीं चला है।धरने की सूचना पर एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल कलेक्ट्रेट पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस मामले का जल्द खुलासा करेगी और छात्र की सुरक्षित बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। परिजनों ने एसएसपी के नाम ज्ञापन भी एसपी ग्रामीण को सौंपा।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच में तेजी लाई गई है और हर एंगल से पड़ताल की जा रही है। स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। परिजनों का हंगामा लगातार जारी है और वे अपने बच्चे की सकुशल बरामदगी की मांग पर अड़े हुए हैं।तितावी थाने पर मामला दर्ज है और पुलिस हर संभावित सुराग की पड़ताल कर रही है। परिजन और ग्रामीण अपनी नाराजगी के चलते धरने पर डटे हुए हैं और उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उनका प्रदर्शन और तेज होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights