हमीरपुर, 30 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गांव परछछ में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की पीट पीट कर की गई। मामले में गुरुवार को मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम में देरी का आरोप लगाते हुए जिला कारागार के पास सड़क में जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

कोतवाली क्षेत्र के परछछ गांव में बुधवार को बांदा जिले के जसपुरा पैलानी निवासी रवि अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। आगामी 2 नवंबर को प्रेमिका की शादी थी, जिस पर रवि आखिरी बार मिलने पहुंचा था। रवि को प्रेमिका के कमरे में जाते उसकी उसकी दादी कल्ली ने देख लिया तो उसने फोन से उसके चाचा और पिता को जानकारी दी। पिता व चाचा सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और रवि को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। युवती के परिजनों ने उसे घर में रखे कल्टी वेटर से बांध दिया और जमकर मारा पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।

गुरुवार को मृतक रवि के पोस्टमार्टम में देरी होने पर आक्रोशित परिजनों ने जिला कारागार के पास सड़क में जाम लगा दिया। जाम के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वहीं जाम की सूचना पर कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights