प्लांट के पानी  टैंक में गिरने से कर्मचारी की मृत्यु

हरिद्वार, 13 फ़रवरी (हि.स.)। सिडकुल स्थित फार्मा कंपनी एकम्स के प्लांट में एक कर्मचारी की पानी के टैंक में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजन मुआवजा की मांग कर रहे हैं।

सिडकुल के एकम्स कंपनी के थ्री प्लांट में मशीन ऑपरेटर जितेंद्र सिंह नेगी (48) पुत्र सोबत सिंह नेगी निवासी संतूधार थाना सतपुली पौड़ी गढ़वाल हाल पता बहादराबाद बुधवार की रात नाइट ड्यूटी पर थे। गुरुवार को सुबह मशीनों को ठंडा करने वाले पंप को चलाने के दौरान वह पानी के टैंक को चेक करने पहुंचे और अचानक टैंक के अंदर जा गिरे। जिसके बाद कर्मचारी उन्हें बाहर निकालकर मेट्रो अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देर शाम तक परिजन उचित मुआवजा की मांग पर अड़े रहे। परिजनों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन उन्हें कोई भी साफ बात नहीं बता रहा है। सुबह भी उन्हें फोन पर ये बताया गया कि जितेंद्र की तबीयत खराब है।

सिडकुल थाना प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिजनों की कंपनी प्रबंधन से मुआवजे को लेकर बातचीत चल रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights