गई है। मंगलवार को जिला प्रशासन ने दो गंभीर लोगों को हेलीकॉप्टर (एयर एम्बुलेंस) से पिथौरागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया।

आपदा प्रबंधन कक्ष को ग्राम कनार से एक सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला दैवीय आपदा के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य मेतली महेन्द्र परिहार व ग्राम प्रधान कनार ने प्रशासन को जानकारी दी। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने त्वरित संज्ञान लेते दोनों बीमार व्यक्तियों को हेलीकॉप्टर (एयर एम्बुलेंस) से ग्राम कनार से लेकर जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ पहुंचाया। जिससे दोनों को समय पर उचित उपचार मिल सका।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights