उन्होंने परिषदीय संविलियन विद्यालय मंधना प्रथम का जायजा लेते हुए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बिठूर विधानसभा क्षेत्र के बगदौधी बांगर में स्थित बूथ संख्या 48, 49, 50, 51 और 52 के बीएलओ से संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों से भी बातचीत कर उनके फॉर्म जमा करने की स्थिति जानी।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान तेजी से चल रहा है। प्रत्येक पात्र मतदाता तक एन्यूमरेशन फॉर्म पहुँचाए जा रहे हैं। इन फॉर्म में मतदाताओं को अपना मूल विवरण तथा माता-पिता और दादा-दादी से सम्बंधित उपलब्ध जानकारी भरनी है।
जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि उन्हें प्राप्त सभी फॉर्म समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाए और कोई भी फॉर्म लम्बित न रहे। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे फॉर्म भरकर शीघ्र अपने बीएलओ को उपलब्ध कराएं, जिससे मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन रूप में तैयार किया जा सके।
