एक राष्ट्र, एक चुनाव से देश में अल्पकालिक चुनाव खत्म होंगे : संगीता यादव

मुरादाबाद, 05 मई (हि.स.)। एक राष्ट्र, एक चुनाव से देश में अल्पकालिक चुनाव खत्म होंगे। इससे जनता पर पड़ने वाला अतिरिक्त खर्च का बोझ कम होगा। बताया कि सरकार ने प्रस्ताव बनाकर आम जनता के बीच इसे भेजा है। जनता अगर चाहेगी तो इस बिल को पारित कराया जाएगा। यह बातें भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद संगीता यादव ने सोमवार को मुरादाबाद में साहस वेलफेयर सोसाइटी एनजीओ के तत्वावधान में एक राष्ट्र एक चुनाव पर टिमिट सभागार में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही।

सांसद संगीता यादव ने आगे बताया कि वर्ष 1952 से लेकर 1967 तक एक चुनाव होते रहे, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों ने अपने निजी फायदे के लिए अल्पकालिक चुनाव कराना शुरू किया। एक राष्ट्र, एक चुनाव से खर्च कम होगा, परिवारवाद की राजनीति पर रोक लगेगी, बार-बार आचार संहिता न लगने से विकासकार्य प्रभावित नहीं होंगे और वर्ष 2047 तक हमारा राष्ट्र विकसित हो जाएगा।

भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता ने कहा कि देश में यदि एक साथ चुनाव कराए जाएं तो इससे समय और धन दोनों की बचत होगी। बार-बार चुनाव होने से सरकारी तंत्रों की व्यस्तता से विकास के कार्य प्रभावित होते है। एक राष्ट्र एक चुनाव सांविधानिक प्रक्रिया थी, कांग्रेस ने इसे खत्म किया।

साहस वेलफेयर सोसाइटी चेयरपर्सन व वरिष्ठ समाजसेवी डॉ लता चंद्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पूर्व कहा था कि हम देश में एक राष्ट्र एक चुनाव को लागू कराएंगे। एक राष्ट्र-एक चुनाव लागू होना देश के विकास को गति देने के लिए अच्छा कदम होगा। जिसमें हम सभी को सहयोग करना चाहिए। वरिष्ठ कवियत्री प्रेमवती उपाध्याय ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ शशि चौहान, भाजपा महिलामोर्चा की जिला अध्यक्ष आदेश चौधरी, महानगर अध्यक्ष डॉ विजय लक्ष्मी पंडित, महिला मोर्चा महानगर मीडिया प्रभारी एवं कार्यक्रम संयोजक शीतल राजपूत, लता चंद्रा, संतोष नारंग, नीलम जैन, अनीता चौहान, डिंपल, पूनम सैनी, वनीता मल्होत्रा, पंकज शर्मा, पूनम चौधरी, शशि किरण, हेमा खत्री, पूनम बंसल, हीरा भारती, भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता आदि रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights