वीकेंड पर हुई कुल इतनी कमाईसैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने अपने पहले वीकेंड पर छठे दिन कुल 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने 5वें दिन 6.25 करोड़, चौथे दिन 5.5 करोड़, तीसरे दिन 6 करोड़, दूसरे दिन 7.75 करोड़ और पहले दिन 9 करोड़ रुपये बटोरे थे। देखा जाए तो, हर्षवर्धन और सोनम की फिल्म के पिछले दिनों के कलेक्शन में कुछ खास फर्क नहीं है। कुल 6 दिनों में फिल्म ने 41.25 करोड़ रुपये कमाए हैं।

फिल्म ने इन 3 रिकॉर्ड को किया ध्वस्तकथित 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने पहले ही अपने बजट से ज्यादा वसूल कर हिट फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। इसके अलावा फिल्म ने 3 रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिए हैं। हर्षवर्धन की फिल्म ने जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ (38.97 करोड़), काजोल की ‘मां’ (36.27 करोड़) और शाहिद कपूर की ‘देवा’ (34.37 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसका अगला टारगेट ‘सन ऑफ सरदार 2’ (47.03 करोड़) है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights