इस अवसर पर कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व शिक्षा संकायाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जबकि नव प्रवेशित विद्यार्थियों ने कुमाउनी गीत, नृत्य, भाषण, कविता पाठ और भ्रष्टाचार विषय पर पोस्टरों की प्रस्तुति दी। तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा दक्षिण भारतीय गीत भी प्रस्तुत किया। संकायाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी ने विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और शिक्षा को परिवर्तन का माध्यम बनाने के लिए प्रेरित किया।

कुलपति प्रो. रावत ने विद्यार्थियों को उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और कठोर परिश्रम कर सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया। आईटीईपी विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक उप्रेती ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपिका भट्ट व विद्यार्थियों ने किया। इस अवसर पर संयोजक डॉ. भूपेंद्र कठायत, डॉ. वर्षा पंत, डॉ. तेज प्रकाश जोशी, डॉ. शाहिद हुसैन सहित संकाय के अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights