सचदेवा ने गुरुवार को विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि 25 अक्टूबर 2024 को छठ से 10 दिन पूर्व मैंने यमुना की दुर्दशा को दुनिया के समक्ष उजागर करने के लिए दिल्ली में यमुना के आईटीओ घाट पर जल में डुबकी लगाई तो दुनिया ने देखा था। उस समय यमुना की स्थिती एक गंदे नाले समान थी और डुबकी ने मुझे अस्पताल पहुंचा दिया था। उन्होंने कहा कि उस यमुना में डुबकी ने मानों आम आदमी पार्टी (आआपा) सरकार की यमुना सफाई के नाम पर लूट को जगजाहिर कर दिया और यमुना जी एवं छठ मईया के आशीर्वाद से दिल्ली में भाजपा सरकार बनी।

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार के यमुना सफाई के संकल्पबद्ध कार्य की वजह आज 23 अक्टूबर 2025 को हमारे प्रदेश प्रवक्ता एवं पर्यावरण विशेषज्ञ डा. अनिल गुप्ता ने यमुना के कालिंदी कुंज एवं आईटीओ घाटों पर पत्रकारों के समक्ष यमुना के जल का आचमन (पी) किया।

सचदेवा ने कहा कि आज 23 अक्टूबर 2025 को हमारे प्रवक्ता डा. अनिल गुप्ता ने लाइव टीवी कार्यक्रमों न सिर्फ यमुना जल का आचमन किया। इसके साथ-साथ आनलाइन मोनिटरिंग डाटा दिखा कर साबित किया कि अब यमुना के जल में बदबू नहीं है, आक्सीजन लेवल 4.5 से 5.5 के बीच है तो पीएच 7.5 है जो सामान्य के पास है।

सचदेवा ने कहा कि यमुना माई हो या छठ मईया दोनों के नाम पर आआपा संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार किया और आज उसी भ्रष्टाचार के कारण वह सत्ता से बाहर हैं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights