गुरुग्राम रियल एस्टेट घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कार्रवाई, कोर्ट ने भेजा ईडी कस्टडी में

नई दिल्ली।प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रियल एस्टेट घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में कारोबारी अमित कात्याल को गिरफ्तार किया है। कात्याल को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के करीबी बताया जाता है। ईडी ने उन्हें पूछताछ के बाद PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत हिरासत में लिया।ईडी की जांच में सामने आया है कि गुरुग्राम के सेक्टर-70 में विकसित की जा रही Krrish Florence Estate नामक आवासीय परियोजना में भारी अनियमितताएं और धन शोधन की आशंका है।

कात्याल की कंपनी Angle Infrastructure Pvt. Ltd. पर आरोप है कि उसने बड़ी संख्या में होमबायर्स से करोड़ों रुपये वसूले, लेकिन उन्हें फ्लैट उपलब्ध नहीं करवाए। जांच में पाया गया कि खरीदारों की रकम को कथित तौर पर कई “शेल कंपनियों” में ट्रांसफर किया गया।Livemint, Outlook व Business Standard सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईडी ने गिरफ्तारी के बाद कात्याल को गुरुग्राम की विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 6 दिन की ईडी कस्टडी में भेज दिया गया है।

जांच एजेंसी ने यह भी खुलासा किया कि इससे पहले अगस्त 2025 में कात्याल की एक अन्य कंपनी Krrish Realtech के खिलाफ भी होमबायर्स के लगभग 500 करोड़ रुपये के कथित फ्रॉड को लेकर चार्जशीट दायर की गई थी।कात्याल का नाम इससे पहले रेलवे भर्ती से जुड़े चर्चित “लैंड-फॉर-जॉब्स” मामले में भी सामने आया था, जिसमें उन्हें लालू परिवार का “करीबी सहयोगी” बताया गया था।ईडी अब प्रोजेक्ट की पूरी वित्तीय लेनदेन श्रृंखला, संपत्ति खरीद-फरोख्त और कंपनियों के नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।इस कार्रवाई ने रियल एस्टेट सेक्टर के साथ-साथ राजनीतिक हलकों में भी हलचल बढ़ा दी है।जांच जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights