प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मीठी नदी से गाद निकाले जाने से जुड़े ‘‘घोटाले’’ से संबंधित धन शोधन मामले की जांच के तहत महाराष्ट्र में अभिनेता डिनो मोरिया, बीएमसी के कुछ अधिकारियों और ठेकेदारों समेत अन्य के परिसरों पर तलाशी ली।

ये छापे महाराष्ट्र के मुंबई और केरल के कोच्चि में 15 से अधिक स्थानों पर मारे गए।

इनमें मुंबई के बांद्रा (पश्चिम) में मोरिया के परिसर, उनके भाई सेंटिनो के ठिकाने शामिल हैं।

इनमें बीएमसी के अधिकारियों, ठेकेदारों और कुछ अन्य के परिसर शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि बीएमसी को गाद निकालने का उपकरण प्रदान करने वाली एक कंपनी- मेटप्रोप टेक्निकल सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड कोच्चि की है, इसलिए वहां भी तलाशी ली गई। आरोप है कि इस घोटाले के कारण बीएमसी को 65 करोड़ का नुकसान हुआ है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights