नई दिल्ली | इस वर्ष समय-समय पर प्राकृतिक आपदाओं की वजह से देश के कई राज्यों में इन दिनों हालात खराब है| कहीं बाढ़ का कहर नजर आ रहा है, तो कहीं समय-समय पर भूकंप आने से लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिलता है | विदित है कि इस वर्ष पंजाब, हिमाचल में बाढ़ के हालात देखने को मिले | पंजाब के हालत तो किसी से छिपी ही नहीं रही , जहां दशकों की कमाई से बने लोगों के आशियाने पानी के सैलाब के आगे बह गए और कोई कुछ नहीं कर पाया |

आज देश के नॉर्थ ईस्ट राज्यों में भूकंप ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया | असम शहर के गुवाहाटी की धरती भूकंप के झटको से रविवार की शाम 4:41 मिनट पर भूकंप के तेज झटको से कांप उठी |
इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि इस भूकंप का केंद्र असम के ही उदलगुड़ी जनपद में था जो धरती से 5 किलोमीटर की गहराई पर रिकॉर्ड किया गया | इस भूकंप की तीव्रता 5.8 दर्ज की गई | भूकंप के झटके असम, पश्चिम बंगाल से लेकर पड़ोसी देश भूटान तक में महसूस किए गए | हालांकि इस भूकंप से किसी भी हताहत होने की सूचना नहीं है |
जानकारी के अनुसार दो हफ्ते पहले 2 सितंबर को भी असम के सोनितपुर में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था |

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights