द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह 26 सितंबर को द्वारका साउथ थाना एरिया में डकैती की एक सूचना कैब चालक ने दी थी। पीड़ित ने बताया कि कुछ लोगों ने सिग्नेचर ब्रिज से द्वारका सेक्टर-9 तक के लिए उसकी कैब बुक की। कैब रात करीब दो बजे जब द्वारका पहुंची तो अचानक एक अन्य अर्टिगा कार ने उनके आगे अपनी कार लगा दी।
इस बीच कार से उतरे युवक ने पीड़ित के सिर पर पिस्टल लगाकर उससे पर्स, मोबाइल फोन, कार की चाबी व अन्य सामान लूट लिया। पीड़ित ने बताया कि इनके साथ एक युवती भी मौजूद थी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने करीब 50 सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल की।
इस बीच टीम को सूचना मिली कि आरोपित छावला इलाके में आने वाले हैं। फौरन एक टीम का गठन किया गया। बाद में अर्टिगा कार सवार लोगों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी भागने लग। करीब 8 से 10 किलोमीट पीछा करने के बाद साहिताब और जुनैद को दबोच लिया। बाद में एक अन्य जावेद को गोयला डेरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।
