बांध के जेई ओमप्रकाश राय ने बताया कि यदि पानी की आवक और बढ़ती है तो रात में दो गेट आधा-आधा फीट खोलने पड़ सकते हैं। जरूरत पड़ने पर और अधिक गेट भी खोले जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि बांध के निचले इलाकों मादापुर से लेकर जमालपुर क्षेत्र तक के लोग सतर्क रहें।

इसी तरह जरगो जलाशय के कैचमेंट एरिया में भी शुक्रवार दोपहर से लगातार भारी बारिश हो रही है। जलस्तर बढ़ने की वजह से अर्धरात्रि तक स्केपिंग गेट खोला जा सकता है। प्रशासन ने निचले क्षेत्रों के लोगों को अलर्ट रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights