मनोज पाल

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश में मिशन शक्ति का पॉंचवा चरण चल रहा हैं इसी कड़ी में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस ने गुरुवार को यू.पी. ट्रेड शो एवं स्वदेशी मेला 2025, नवीन मंडी स्थल पर एक भव्य जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक अपराध नोडल अधिकारी मिशन शक्ति इन्दु सिद्धार्थ के निर्देशन में किया गया |

इस अवसर पर डीएसपी ऋषिका सिंह ने बालिकाओं और महिलाओं को नारी सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा, नारी सशक्त होगी तो समाज मजबूत होगा। महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में सजग रहना चाहिए। उन्होने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 102, आपातकालीन सेवा के लिए 108, पुलिस सहायता के लिए 112, मुख्यमंत्री महिला हेल्पलाइन के लिए 1076, वूमेन पावर लाइन के लिए 1090 और साइबर क्राइम रिपोर्टिंग 1930 आदि हेल्पलाइन के बारें में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि पुलिस प्रत्येक स्थिति में हर समय मदद के लिए हमेंशा उपलब्ध हैं।

डीएसपी ऋषिका सिंह ने बालिकाओं को संदेश दिया कि ‘शिक्षा और सम्मान के अधिकार को पहचानिए और अपने सपनों को पूरा करने के लिए उन्हें आसमान तक पहुंचने दीजिए।’ उनके इस संदेश ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के बीच प्रेरणा और उत्साह का संचार कर दिया।कार्यक्रम में बालिकाओं ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। इस दौरान बालिकाओं को दीजिए शिक्षा व सम्मान, छूने दीजिए इन्हें आसमान के संदेश वाले फ्लायर्स भी वितरित किए गए, जिससे बच्चों और अभिभावकों में जागरूकता और नारी सम्मान का भाव और प्रबल हुआ।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार, डॉ. राजीव कुमार और अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

उन्होंने डीएसपी ऋषिका सिंह के नेतृत्व आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में महिलाओं और बालिकाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।मुजफ्फरनगर पुलिस ने इस अभियान के माध्यम से समाज में महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। डीएसपी ऋषिका सिंह की प्रेरक उपस्थिति और मार्गदर्शन ने इस आयोजन को विशेष और यादगार बना दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights