ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी महेश्वरी को 125 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। महेश्वरी से की गई पूछताछ में पश्चिम उत्तर प्रदेश के शातिर ड्रग पेडलर अजय का नाम सामने आया था। पुलिस तभी से उसकी तलाश में थी। गुरुवार को पुलिस टीम ने अजय पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम बिहारी गोरिया थाना कुमरगांव जिला बदांयू उत्तरप्रदेश को 216 ग्राम अफीम समेत लकसर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उसने बताया कि अफीम वह दुरीजीत थाना बिनावर जिला बंदायू उत्तर प्रदेश निवासी व्यक्ति से लेकर आया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights