पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हादसे में बस्ती निवासी ड्राइवर विशाल कुमार पाण्डेय 25 वर्ष पुत्र रविन्द्र कुमार पाण्डेय की मौत हो हुई है। हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी ने बताया कि मऊआइमा के सकरा मई गांव के पास जायसवाल ढाबे के पास शुक्रवार को एक ट्रक खड़ा था। बस्ती जिले के निवासी विशाल कुमार पाण्डेय ट्रक लेकर वहां पहुंचा और पीछे जा भिड़ा। हादसे में वह घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे किसी तरह बाहर निकाला और उपचार के लिए तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से उसे चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने की वजह से लखनऊ स्थित पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही विशाल की मौत हो गई। पुलिस टीम उसे लेकर वापस लौट आई और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
