बताया गया कि मल्ला कृष्णापुर और तल्ला कृष्णापुर दोनों को एक ही टैंक से जलापूर्ति होने के कारण पानी ढलान वाले क्षेत्रों में पहले पहुँच जाता है, जिससे मल्ला कृष्णापुर में नल अक्सर सूखे रहते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि शिकायत करने पर कुछ समय के लिए जलापूर्ति हो जाती है, लेकिन बिना सूचना दिए पानी बंद ही रहता है, जिससे क्षेत्र में लगातार संकट बना हुआ है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि मल्ला कृष्णापुर को किसी अन्य टैंक से जोड़ा जाए या क्षेत्र के लिए अलग से प्रभावी पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को प्रतिदिन होने वाली कठिनाइयों से राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में भाजपा नेता अरविंद पडियार, दया किशन पोखरिया, संतोष कुमार, सभासद पूरन बिष्ट, प्रकाश आर्य और गणेश नेगी शामिल रहे।
