मुज़फ्फरनगर। आजाद समाज पार्टी की शहर के जीआईसी मैदान में प्रस्तावित संविधान-बचाआ,े भाईचारा-बनाओ महारैली के लिए पार्टी कार्यकर्त्ताओ का निरतंर जनसम्पर्क अभियान जारी है। पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जीआईसी मैदान में होने वाली रैली हर हाल में रिकॉर्ड रैली के रूप में दर्ज कराने के लिए जी-जान से लगे हुए है।

इसी कड़ी में आजाद समाज पार्टी नेता डॉ शिवकुमार पाल ने जिला पंचायत के वार्ड न0 35 के टन्ढेड़ा, निजामपुर, नया गाँव, गंगदासपुर एवं कासमपुर खोला आदि गाँव में 26 नवंबर को जीआईसी के मैदान में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद नगीना एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद की होने वाली पार्टी की रैली को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से संवाद किया । ग्रामीणों हुए संवाद में उन्होनें आजाद समाज पार्टी की नीतियों और विजन से अवगत कराया। इस दौरान शिवकुमार पाल ने कहा कि सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद करने के लिए हमें भाई चंद्रशेखर आजाद के कंधों को मजबूत करना होगा । आज देश में ऐसा कोई नेता नहीं है जो भाई चंद्रशेखर आजाद की तरह सर्व समाज की बात को उठा सके । चंद्रशेखर आजाद अगर मजबूत होंगे तो देश में पिछडे, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यकों के अलावा सर्व समाज की आवाज देश में बुलंद होगी ।

ग्रामीणों ने इस दौरान महारैली में भागीदारी के लिए उत्साह पूर्वक शामिल होने का आश्वासन दिया और कहा कि हम सर्व समाज की आवाज बुलंद करने के लिए 26 नवंबर को चंद्रशेखर आजाद की रैली में प्रतिभा करेंगे ।
इस दौरान डॉ शिव कुमार पाल के साथ मीरापुर विधानसभा सचिव नितिन गुर्जर, बूथ अध्यक्ष हरेंद्र के अलावा क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे।
