सहारनपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सहारनपुर ब्रांच के वार्षिक चुनाव 2025-26 आईएमए हाल में सम्पन्न हुए। चुनाव में डॉ. प्रवीण शर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही डॉ. नीरज आर्या को सचिव और डॉ. अनुपम मलिक को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संस्था की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए डॉ. डी.के. गुप्ता को प्रेसिडेंट-इलेक्ट चुना गया। वर्तमान अध्यक्ष डॉ. नरेश नौसरान और सचिव डॉ. महेश चन्द्रा के दिशा-निर्देशन में हुए इस चुनाव के परिणाम निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर.एस. पंवार और डॉ. डी.के. तिवारी ने घोषित किए।
चुनाव में आईएमए से जुड़े अधिकांश चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वाइस प्रेसिडेंट पद पर डॉ. राहुल सिंह, डॉ. पूनम मखीजा और डॉ. स्वर्णजीत सिंह चुने गए। आईएमए भवन कोषाध्यक्ष के रूप में डॉ. संजय कपिल का चयन हुआ। वहीं विज्ञान सचिव डॉ. कलीम अहमद, सामाजिक सचिव डॉ. ऋतु जैन, सांस्कृतिक सचिव डॉ. दीपशिखा खन्ना और खेल सचिव डॉ. संजीव अग्रवाल बने। मेडिकॉन कन्वीनर की जिम्मेदारी डॉ. रवि ठक्कर को और मेंबरशिप कन्वीनर की जिम्मेदारी डॉ. रविकांत निरंकारी को दी गई।आईएमए केंद्रीय काउंसिल सदस्य के रूप में डॉ. नरेश नौसरान, डॉ. रजनीश दहूजा और डॉ. सी.एम. कमाल को चुना गया। वहीं राज्य काउंसिल सदस्य के रूप में डॉ. महेश चन्द्रा, डॉ. वी.के. भार्गव, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. आर.एन. बंसल, डॉ. सौम्य जैन और डॉ. सुभाष सहगल को मनोनीत किया गया।
आईएमए पत्रिका के संपादक की जिम्मेदारी डॉ. अरुण अनेजा को मिली जबकि ऑडिटर के रूप में डॉ. मोहन सिंह और डॉ. प्रशांत खन्ना का चयन किया गया।चुनाव परिणामों की घोषणा और पदाधिकारियों के चयन के अवसर पर डॉ. रिक्की चौधरी, डॉ. विकास तोमर, डॉ. महेश ग्रोवर, डॉ. सुदर्शन नागपाल, डॉ. रजनीश सिंघल, डॉ. ननिता चन्द्रा, डॉ. अमित पांडे, डॉ. श्वेता अग्रवाल, डॉ. सी.एस. चोपड़ा, डॉ. अंशुल गुप्ता, डॉ. शशिकांत सैनी, डॉ. अवनीश सिंघल, डॉ. प्रवीण मित्तल, डॉ. मनदीप सिंह सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।
