मुज़फ्फरनगर। देश की प्रसिद्ध होम्योपैथिक संस्था डॉ. बत्रा’ज हेल्थकेयर ने मुज़फ्फरनगर में अपनी नई क्लीनिक की शुरुआत की है। यह उत्तर प्रदेश में कंपनी की 20वीं शाखा है। क्लीनिक के उद्घाटन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, बिजनेस पार्टनर मोहम्मद यासिन, वरिष्ठ सलाहकार डॉ. हरदीप सोनी और एजीएम ऑपरेशंस विक्रम धवन मौजूद रहे।डॉ. बत्रा’ज क्लीनिक में मरीजों को बाल झड़ने, त्वचा और एलर्जी जैसी आम समस्याओं का इलाज आधुनिक तकनीकों की मदद से दिया जाएगा।

यहाँ एडवांस एक्सोजेन तकनीक के जरिए बालों के पुनर्जनन में मदद मिलती है, जबकि एआई हेयर प्रो डिवाइस से बालों की जड़ों की सटीक जांच की जाती है। इसके अलावा एलर्जीन टेस्ट से मरीज एक बार में 45 से ज्यादा खाद्य एलर्जी की जांच कर सकते हैं।उद्घाटन पर डॉ. हरदीप सोनी ने कहा कि यह क्लीनिक मुज़फ्फरनगर के लोगों को सुरक्षित, सस्ती और असरदार होम्योपैथिक सेवाएँ प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि डॉ. बत्रा’ज हेल्थकेयर होम्योपैथी को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर बेहतर नतीजे देता है।नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि यह क्लीनिक शहर के लोगों के लिए एक अच्छा और भरोसेमंद विकल्प साबित होगा। होम्योपैथी इलाज का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह बिना किसी साइड इफेक्ट के बीमारी की जड़ पर असर करता है।

यह नया क्लीनिक 237, प्रथम तल, द्वारिकापुरी मोड़, भोपा रोड, मुज़फ्फरनगर पर खोला गया है। गौरतलब है कि डॉ. बत्रा’ज हेल्थकेयर भारत सहित सात देशों में 200 से अधिक क्लीनिक चला रहा है, जहाँ 350 से ज्यादा अनुभवी डॉक्टर काम करते हैं। संस्था बाल, त्वचा, एलर्जी, महिलाओं के स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य जैसी कई समस्याओं का इलाज करती है।
