दमकल विभाग के मुताबिक दमकल विभाग को मंगलवार सुबह करीब 6.50 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग कश्मीरी गेट से राज निवास की ओर जाने वाले मार्ग पर एक बस में लगी थी। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंच गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने 7.35 बजे आग पर काबू पाया। इसके बाद कूलिंग का काम शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान बस सामान व सवारियों से भरी हुई थी। आग लगने के बाद सभी सवारी सुरक्षित बाहर आ गई। बस प्राइवेट है। आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है।
