एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि 30 सितंबर, 2025 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 3.85 फीसदी बढ़कर 684.85 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्‍त वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 659.44 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

रिटेल चेन डी-मार्ट का स्वामित्व और संचालन करने वाली कंपनी का सितंबर तिमाही में परिचालन राजस्व 15.45 फीसदी बढ़कर 16,676.30 करोड़ रुपये हो गया है, जो इससे पिछले वित्‍त वर्ष की इसी अवधि में 14,444.50 करोड़ रुपये था।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नामित अंशुल असावा ने कहा, ‘’दो साल और उससे पुराने डीमार्ट स्टोर में वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के दौरान 6.8 फीसदी की वृद्धि हुई।” कंपनी ने कहा कि उसने कीमतें कम करके जीएसटी सुधारों का लाभ अपने ग्राहकों तक पहुंचाया है। दूसरी तिमाही के दौरान डी-मार्ट ने आठ नए स्टोर खोले, जिससे 30 सितंबर, 2025 तक उसके स्टोरों की कुल संख्या 432 हो गई।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights