शहरी क्षेत्रों की संतनगर, शेरअली गौटिया, कालीबाड़ी और जसोली स्वास्थ्य इकाइयों में टीकाकरण की धीमी गति पर भी नाराजगी जताई गई। डीएम ने कहा कि टीकाकरण से इंकार करने वाले परिवारों की सूची जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपी जाए।

जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा में सामने आया कि कुछ आशाएं लाभार्थियों को निजी अस्पतालों में ले जा रही हैं। इस पर ग्राम बंजरिया की आशा मनोरमा देवी की सेवा तत्काल समाप्त कर दी गई। वहीं, ई-कवच आभा आईडी में गड़बड़ी पर 10 दिन में पूरी जानकारी मांगी गई।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शीशगढ़ सीएचसी की स्टाफ नर्स सुमनलता और एएनएम पूनम देवी को दोषी पाए जाने पर कार्रवाई हुई। डीएम ने सुमनलता की सेवा समाप्त करने और पूनम देवी पर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए। सीएमओ विश्राम सिंह ने बताया कि यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण के लिए उठाया गया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights