मुजफ्फरनगर। दिवाली की रात शहर में चार अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं, लेकिन लोगों की सूझबूझ और दमकल विभाग की तत्परता से सभी जगहों पर समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि किसी भी घटना में बड़ी जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ।पहली घटना रात करीब 10:47 बजे रामपुरी से सटे शाबुद्दीनपुर गांव में हुई, जहां मोबाइल टावर में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग बुझा दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

इस आगजनी में केवल केबल जलने की सूचना है।दूसरी घटना स्वामी कल्याणदेव मार्ग स्थित एक नर्सरी में बनी झोंपड़ी में हुई। आग रात लगभग 11:18 बजे बुझा दी गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने तेजी से सहायता की, जिससे आग आगे नहीं फैल पाई।तीसरी घटना नई मंडी क्षेत्र की है, जहां एक खाली प्लॉट में फेंके गए कचरे और अन्य वस्तुओं में आग लग गई। स्थानीय लोगों और दमकल टीम की संयुक्त कार्रवाई से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया।चौथी घटना रामराज इलाके में हुई, जहां खेतों में पड़ी पुराली (फसल अवशेष) में आग लग गई।

सूखी पुराली और तेज हवा के बावजूद समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे आसपास की फसलें सुरक्षित रहीं।मुजफ्फरनगर दमकल विभाग के सीएफओ का कहना है कि इन आगजनी की घटनाओं का कारण दिवाली पर छोड़े गए पटाखे हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की पूरी टीम रातभर शहरभर में सक्रिय रही और हर घटना स्थल पर तत्काल प्रतिक्रिया दी गई।दिवाली की रात लोगों की सतर्कता और दमकल की मुस्तैदी से मुजफ्फरनगर में कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights